Latest Posts

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती


कोरबा,जिले में 20 दिसम्बर को स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती अवसर पर उन्हें याद करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय महामंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा मोतीलाल वोरा नगर निगम में पार्षद रहे, दो बार मुख्यमंत्री बने, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे और चार बार राज्यसभा के सांसद बने, इसके अलावा 18 वर्षो तक कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे।
जिला कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश नायक ने बताया कि मोतीलाल वोरा में न तो अहंकार था और न ही पद की लालसा थी। उन्हें जो मिलता था उसका सच्चे मन से पालन करते थे। उनके जैसे नेता आज की राजनीति में आदर्श नेता की तरह होते हैं।
कार्यक्रम में स्व. मोतीलाल वोरा के तैलचित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सदस्य सुरेन्द्र कश्यप, देवेन्द्र नेताम, अमृता उरांव, भुवन पाल यादव व यश कुमार आदि उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss