Friday, February 6, 2026

Latest Posts

करतला मे विद्युत वितरण विभाग ने मनाया रजत जयंती

कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारी भी रहे उपस्थित

कोरबा( संवाद साधना )। विद्युत वितरण कंपनी संभाग कोरबा के द्वारा करतला वितरण केंद्र के अंतर्गत सदभावना भवन करतला  तथा रामपुर वितरण केंद्र में कार्यालय ग्राम पंचायत रामपुर भवन मे कार्यपालन अभियंता श्री एस के सोनी के मार्गदर्शन  में सहायक अभियंता श्री सी के राठौर एवम कनिष्ठ अभियंता श्री आर के राणा ,सुश्री सृष्टि चंद्रा के नेतृत्व मे विद्युत  पावर कंपनी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमे  करतला में मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अंकित राय उपसरपंच ग्राम पंचायत करतला, अतिथि राजेश राय  तथा रामपुर में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती सुलोचना राठिया सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर ,अतिथि राजेश अग्रवाल उपसरपंच रामपुर,विनय सिंह राठिया ,रोशन साहू, देवेंद्र अग्रवाल पंच रामपुर सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा 20 नग भिन्न-भिन्न श्रेणी के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरण किया  गया एवं उपभोक्ताओं को कंपनी के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।

समारोह की शुरूआत अतिथि एवं हितग्राहियों के स्वागत से किया गया। प्रवक्ता द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के विभिन्न योजनाओं जेसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, केजेजेवाई योजना, हाफ बिजली बिल योजना, कुसुम योजना, 1912 की टोल फ्री सुविधा ,मोर बिजली मोबाइल ऐप आदि के विषय में अतिथियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर करतला वितरण केंद्र के कर्मचारी  उत्तमदास मानिकपुरी , मोहन लाल वैष्णव , अभिमन्यु नागेश , शुभम कुमार, रामप्रसाद ,श्रवण ,जीवन ,लक्ष्मी तथा रामपुर वितरण केंद्र के कर्मचारी दुर्गेश, बादल श्रीवास व अन्य कर्मचारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss