0 कटघोरा थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती की घटना
कोरबा, जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के नगर पालिका के वार्ड-10 पुरानी बस्ती में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इस घटना से बस्ती में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा हैं की कटघोरा के वार्ड-10 पुरानी बस्ती निवासी इम्तियाज़ अली उम्र लगभग 36 वर्ष अपने घर पर सो रहा था उसी दरमियान रात्रि लगभग 12 बजे से 2 बजे के मध्य बिस्तर के पास रखे कूलर में युवक इम्तियाज़ का हांथ छूने से जोरदार करंट लगा । करंट इतना तेज था कि युवक इम्तियाज़ अली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सब सकते में आ गए। इस दर्दनाक हादसे से पुरानी बस्ती में हड़कंप मच गया।



