Latest Posts

कमला नेहरू कॉलेज के शासकीयकरण की मांग को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा, 26 जून । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा को शासकीय घोषित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

छात्र नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि यह मांग विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय को शासकीय किए जाने से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा, शिक्षकों की नियमित नियुक्ति संभव हो सकेगी और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

ज्ञापन को अपर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। अभाविप ने आशा जताई है कि शासन इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार हो सकेगा।

Latest Posts

Don't Miss