कोरबा, जिले के बांगो थाना अंतर्गत एक गांव में निवासरत तीसरी में पढ़ने वाली 8 साल की कन्या के साथ गांव के ही एक नाबालिग युवक ने अनाचार किया. माता पिता के खेत जाने के बाद कन्या बकरी चराने जंगल गई तभी पड़ोस में रहने वाले नाबालिग युवक ने उसके साथ अनाचार किया. कन्या घर वापस लौटी तो सुस्त थी और रक्तस्राव हो रहा था. खेत से वापस लौटे माता-पिता ने जब इस दृश्य को देखा तो पुत्री से कारण पूछा. अनाचार की जानकारी को लेकर पति-पत्नी और कन्या बांगो थाना पहुंचे पुलिस ने मुलाहिजा के बाद नाबालिग युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया ।



