Latest Posts

एसईसीएल कर्मी के मकान से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

कोरबा,बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अब दिन में भी चोरी की घटना को अंजाम देने लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कर्मी के घर से दिनदहाड़े चार लाख के जेवर सहित नगदी को पार कर दिया गया। चोरी वारदात को सुबह साढ़े 10 बजे से 11 बजे के बीच अंजाम दिया गया। ढपढप निवासी एसईसीएल कर्मी प्यासी बंजारे ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ खेत में फसल देखने के लिए गए हुए थे बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पति-पत्नी खेत से वापस घर लौटे तो देखा कि घर का मेन गेट खुला है। घर अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का लॉकर खुला हुआ था। आलमारी का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि घर पर करीब चार लाख के सोने का जेवर व 13 हजार पांच सौ रूपए नकदी की चोर हुई है। उन्होंने बताया कि चोर घर के पीछे बाड़ी से फरार हुए हैं। पीछे रास्ते में पैरों के निशान मिले हैं। एसईसीएल कर्मी प्यासी बंजारे ने घटना की सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की पतासाजी करने में जुट गई हैं

Latest Posts

Don't Miss