Latest Posts

उरगा क्षेत्र में चोरों का आतंक ,आहट सुनते ही चोर भागे

0 परिजनों ने 1 किलोमीटर तक चोर को दौड़ाया

0 नहीं मिली सफलता ,उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरमाल की घटना

0 85 हजार के जेवरात साथ ले गया

कोरबा, एक वाहन चालक के कमरे में घुसकर अलमारी से जेवरातों की चोरी कर ली गई। चोरी के दौरान आहट पाकर परिजन जागे तो उनकी आवाज सुनकर चोर भाग निकला। पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

जानकारी के अनुसार उरगा थानांतर्गत ग्राम देवरमाल का निवासी प्रवीण कुमार पटेल रोजी-मजदूरी करता है। उसका छोटा भाई रघुवीर पटेल वाहन चालक है जो 22 जुलाई को गाड़ी चलाने के लिए घर से निकल गया। उसकी पत्नी अपनी सास के साथ थी और रघुवीर का कमरा खाली था। रात करीब 1 बजे रघुवीर के कमरे से ताला तोड़ने की आवाज आई। इस आवाज से रघुवीर की मां की नींद उचट गई और उसने सोचा कि बेटा काम से घर वापस आ गया है। वह छोटू-छोटू की आवाज लगाते हुए घर के बरामदा में पहुंची तो 25-26 वर्ष का एक अज्ञात लड़का आवाज सुनकर भाग निकला। शोर-शराबे से प्रवीण की नींद खुल गई और उसने जब बाहर निकलकर देखा तो एक मोटरसायकल के साथ एक लड़का खड़ा था। देखते ही देखते वहां पहुंचा चोर उस लड़के के साथ मोटरसायकल से भाग निकला। लगभग एक किलोमीटर तक दोनों को प्रवीण ने दौड़ाया लेकिन नहर पार होते हुए कोरबा की ओर वे भाग निकले। दोनों लड़कों को प्रवीण और उसकी मां देखने पर पहचान लेंगे। घर लौटकर देखा तो आलमारी का ताला तोड़कर रखे गए सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमत 85 हजार रुपए की चोरी हो चुकी थी। उरगा पुलिस ने प्रवीण की रिपोर्ट पर धारा 34, 380, 457 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Latest Posts

Don't Miss