कोरबा ,महाशिवरात्रि का पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक सभी लोग भक्ति में लीन हो गए हैं पर्व को धूमधाम से बनाने के लिए लोग पहले से ही तैयारी पूर्ण कर ली थी सुबह से ही शिव मंदिरों में भीड़ भाड़ देखने को मिली शहर के पंचमुखी महादेव घाट में इस पर्व को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिलेभर में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों को काफी आकर्षक तरीके से रंग रोगन कर सजाया गया है। शहर के पंचमुखी महादेव घाट मंदिर से12 बजे शिव बरात निकलेगी। इसके इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों से शिव बरात निकाली जाएगी। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई। महाशिवरात्रि को लेकर पूरे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल भक्तिमय हो गया है। खासकर इस पर्व पर शिव भक्तों में काफी उत्साह है
0 दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी
दोपहर 3 बजे पंचमुखी महादेव घाट मंदिर से भव्य रैली निकाली जाएगी रैली सुनालिया चौक के पास स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी
0 चौक-चौराहों पर सजी फल-फूल व पूजा सामग्री की दुकानें
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फल-फूल व पूजा साम्रगी की दुकाने सज गई है। शिव भक्त एवं श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का त्योहार मनाने के लिए फल व पूजा सामग्री की खरीददारी में जुट गए है। विशेषकर महिलाएं शिव पार्वती विवाह महोत्सव पर अधिक उत्साहित है।
0 जलाभिषेक कर करते हैं पूजा अर्चना
महाशिवरात्रि व्रत करने वाले इस दिन उपवास पर रहते हैं। शिवलिग पर जलाभिषेक कर एवं फूल, बेलपत्र, भांग-धतुरा और फल का अर्पण कर पूजा अर्चना करते हैं। कुछ लोग पूरी तरह उपवास पर रहते हैं। जबकि कुछ लोग फलाहार करते हैं। शिवरात्रि पर रात्रि जागरण कर भगवान शिव की विशेष पूजा अराधना की जाती है।
0 इन मंदिर से निकलेगी शिव बरात
शहर के काली मंदिर सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के अन्य मंदिर से शिव बरात निकाली जाएगी।
0 देर शाम भव्य भंडारे का आयोजन
पूजा अर्चना के बाद पंचमुखी महादेव घाट मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा इस भंडारे में सभी लोगों को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है



