Latest Posts

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत 4 घायल

कोरबा रविवार के दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। कोरबा जिले के अजगरबहार क्षेत्र धनगांव में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। वही बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सभी लोग एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी ।जिसके प्रभाव में सभी आ गए।


Latest Posts

Don't Miss