Latest Posts

असहनीय दर्द से पीड़ित युवती का श्वेता नर्सिंग होम में हुई सफल शल्य चिकित्सा


*800 ग्राम वजनी ट्यूमर निकाल कर दी पीड़िता को राहत
कोरबा…..पीड़िता काफी समय से पेट दर्द व अन्य समस्या से बहुत परेशान थी। पीडि़त युवती की जांच उपरांत पीड़िता के पेट में ट्यूमर होने की जानकारी मिली उसके बाद श्वेता नर्सिंग होम में पीड़िता की सफल शल्य चिकित्साकर उसके पेट से 800 ग्राम वजनी ट्यूमर निकाला गया जिसके बाद उसे बड़ी राहत मिली।
जानकारी के अनुसार गेवरा बस्ती निवासी गनेशी नामक पीड़िता 26 जनवरी को उल्टी, कमर दर्द और पेट दर्द की समस्या हुई। तत्पश्चात परिजनों ने उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। मरीज को राहत नहीं मिलने पर अगले दिवस रात करीब 1:54 बजे पावर हाऊस रोड स्थित श्वेता नर्सिंग होम में पीड़िता को लाया गया। पेट में दर्द की समस्या से कराहती पीड़िता को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना अहिरवाल के द्वारा पेट की सोनोग्राफी कराने उपरांत रिपोर्ट में शंका होने पर सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में ट्यूमर होने का पता चला।
मरीज की रिपोर्ट और हालत को देखते हुए डॉ. कल्पना के द्वारा मरीज के परिजनों को शल्य क्रिया कराने की सलाह दी। डॉ. कल्पना ने अस्पताल के स्टाफ रेशम मिर्झा, युवराज, निरंजन, अजय एवं अन्य सहयोगियों की मदद से सफल ऑपरेशन कर अंडाशय से लगभग 800 ग्राम वजनी ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के दौरान मरीज को एक यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया। इस तरह श्वेता नर्सिंग होम में ट्यूमर निकालकर सफल शल्य चिकित्सा के द्वारा मरीज की जीवन रक्षा की गई।

Latest Posts

Don't Miss