कोरबा ,ऐसा लग रहा हैं की सड़क हादसे और शहर का चोली-दामन का साथ हो गया हैं। कोरबा जिले में पुनः दो सड़क हादसे हुए हैं। जिसमे बताया जा रहा हैं की कनबेरी के समीप एक वाहन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी इस भिड़ंत में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार कनवेरी निवासी देवेंद्र सोनी उम्र 25 वर्ष इस दुर्घटना का शिकार हुआ। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घंटे तक चक्का जाम रखा। पुलिस की समझाइश के बाद बमुश्किल ग्रामीण शांत हुए। दूसरी घटना बिलासपुर कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रजकम्मा के समीप घटित हुई। बताया जा रहा हैं की पिकअप और बाइक सवारों में हुई टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। उक्त दोनों घटना को अंजाम देने वाले दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार होने में सफल हो गए हैं।