Latest Posts

अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर वनांचल ग्राम कोल्गा में विकास महतो के द्वारा किया गया दीप दान व भंडारे का आयोजन

कोरबा – अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आज पूरे देश में हर्षोल्लास दिखा। जगह जगह विभिन्न आयोजनों के द्वारा लोगों ने रामलला के स्वागत में कार्यक्रम आयोजन किए। इसी कड़ी में कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोलगा में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम की पूजा हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो ने ग्राम कोलगा के महादेव चौरा में दीप प्रजवालित किया। इस दौरान विकास महतो के द्वारा ग्रामीणों को श्री रामलला के स्वागत में घरों को रोशन करने के लिए दीप दान किए गए। साथ ही भोग भंडारे का भी प्रबंध विकास महतो के द्वारा किया गया था
कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोलगा में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम कोलगा में भगवान राम की पूजा हवन प्रसाद वितरण किया गया।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो ने कहा लगभग साढ़े पांच सौ साल बाद राम लला अयोध्या में विराज रहे हैँ सभी गांव मे दीवाली की तरह हर घर दीप जलाएं और दीपोत्सव मनाएं।
गौरतलब है की जब प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोलगा पहुंचे तब ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी परम्परा सुआ नृत्य कर उनका स्वागत किया।
इस पूजा हवन कार्यक्रम में मुख्यतिथिति के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर सिंह राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. अलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, कुदमुरा मंडल महामंत्री हेमलाल झारिया, उमेंद सिंह राठिया ग्राम पटेल,श्री मति रामकुमारी सरपंच,बाबूलाल राठिया ग्राम बैगा, श्री मति कमला बाई,परमेश्वर राठिया,शिला राम राठिया, चंद्रशेखर राठिया,गुलाब राठिया,शिव मझवार्,धनसाय राठिया,बाला राम राठिया,रामायण राठिया,श्री मति फिरो बाई उपसरपंच,गंभीर सिंह राठिया,प्रताप सिंह राठिया,फुल सिंह,रविंद्र राठिया,राम कंवर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss