Latest Posts

अनियंत्रित कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए घर के बाहर खड़ी व दीवाल गाड़ी को मारी ठोकर ,बड़ा हादसा टला, बाल बाल बचे लोग

कोरबा, जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है दीपका-पाली मुख्य मार्ग स्थित तिवरता के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक अनियंत्रित कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए घर के बाहर खड़ी एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि आवाज सुनकर मकान मालिक समेत आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए. इस हादसे में वाहन चालक को चोट आई है. हादसे के बाद देखते-देखते लोगों की भीड़ लग गई. हादसे का पूरा वीडियो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Latest Posts

Don't Miss